कृषि विश्वविद्यालय में मून बेवरेज कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया
मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज मून बेवरेजेस लिमिटेड द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला तथा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय कुलपति के के सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक ट्रेंनिंग आफ प्लेसमेंट ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है छात्रों को देश तथा विदेश की कंपनियों में अधिक से अधिक प्लेसमेंट मिल सके यहां पर कंपनी की आवश्यकता के अनुसार छात्रों को ट्रेनिंग दी जाती है जिससे छात्र-छात्राओं को अच्छी कंपनी में प्लेसमेंट हासिल कर सके।
कार्यक्रम का संचालन जॉइंट डायरेक्टर ट्रेंनिंग प्लेसमेंट डॉक्टर सत्य प्रकाश द्वारा किया गया। कंपनी की विस्तार से जानकारी एचआर हेड अतुल कुमार ने देते हुए अपने संबोधन में कहा
कंपनी प्रोफ़ाइल: मून बेवरेजेज़ लिमिटेडएक अग्रणी इकाई, द कोका-कोला कंपनी की भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया में शीर्ष चार बॉटलिंग पार्टनर्स में से एक है। इसका मुख्यालय साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश में स्थित है। कंपनी कोका-कोला के उत्पादन और वितरण नेटवर्क में एक प्रमुख भूमिका निभाती है और उत्तर भारत, पूर्वोत्तर भारत तथा पूर्वी भारत के व्यापक क्षेत्रों को सेवा प्रदान करती है।
कंपनी के पास वर्तमान में पाँच अत्याधुनिक उत्पादन संयंत्र हैं — तीन एनसीआर क्षेत्र (साहिबाबाद, दासना और धौलाना/ग्रेटर नोएडा) में तथा दो पूर्वोत्तर क्षेत्र (कंचन कन्या और रानीनगर, पश्चिम बंगाल) में स्थित हैं। इसके अतिरिक्त, मून बेवरेजेज़ लिमिटेड जल्द ही राउरकेला (ओडिशा) में अपना नया अत्याधुनिक संयंत्र स्थापित करने जा रही है।सुचिता पचौरी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेवरेज की मांग तेजी से बढ़ रही है कंपनी इस क्षेत्र में सराहनी कार्य कर रही है और बच्चों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का मौका देती है
मून बेवरेज कंपनी के अधिकारी स्वाति कुमारी ने अपने संबोधन में कहा हमारे देश में कोका-कोला के उत्पादन और वितरण नेटवर्क में काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है यह कंपनी उत्तर भारत पूर्वोत्तर भारत तथा पूरे भारत के व्यापक क्षेत्र को सेवा प्रदान करती है उन्होंने कहा कि कंपनी के पास वर्तमान में पांच आधुनिक उत्पादन संयंत्र हैं
कार्यशाला में कॉलेज आफ पोस्ट हार्वेस्ट और फूड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और इस दौरान तीन छात्रों का प्लेसमेंट भी किया गया इस कार्यक्रम में डायरेक्टेड ट्रेंनिंग आफ प्लेसमेंट के ज्वाइन डायरेक्टर डॉक्टर सत्य प्रकाश अधिष्ठाता पोस्ट हार्वेस्ट एंड टेक्नोलॉजी जिनिथा एमैन्युअल असिस्टेंट डायरेक्टर डॉक्टर निमिषा टेहरी आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही इस अवसर पर लगभग 14 छात्र-छात्राओं ने साक्षात्कार में भागीदारी की थी पहली बार विश्वविद्यालय में कोकोकोला कंपनी द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया गया था


No comments:
Post a Comment