नीलकंठ कॉलिज के 11 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, खिले चेहरे
मेरठ। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में पूल कैंपस ड्राइव के लिए मल्टीनेशनल कम्पनी कैरियर एयर कंडिशनिंग एंड रेफ्रीजिरेशन लिमिटेड कम्पनी की टीम पहुंचीं। जिसने पॉलिटेक्निक मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रोनिक्स और आई.टी. आई. के छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट के लिए इंटरव्यू लिया।
केरियर एयर कंडिशनिंग एंड रेफ्रीजिरेशन लिमिटेड कम्पनी से पधारे डायरेक्टर अरमान माथुर, असिस्टेंड मैनेजर तरूण और अरूण का स्वागत नीलकंठ ग्रुप के डॉयरेक्टर जनरल डॉ० योगेश भौमिया ने बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। डॉ योगेश भौमिया ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हमारे छात्रों का शिक्षा प्राप्त करने के बाद यहीं से प्लेसमेंट हो, जिससे वह कामयाब होकर यहाँ से निकलें।
असिस्टेंड मैनेजर तरूण ने छात्रों को कम्पनी के विषय में बताता। इसके बाद इंटरव्यू के लिए आए 55 छात्र-छात्राओं का रिटिन टेस्ट हुआ। जिसके बाद सेंकेड रांउड में छात्रों का एच.आर. इंटरव्यू लिया गया। जिसमें नीलकंठ कॉलिज के पॉलीटेक्निक और आई.टी.आई. के 11 छात्रों का 2.46 लाख के सैलरी पैकेज पर चयन हुआ।
जॉब कंफर्म होने पर छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गयी। चयनित होने वाले छात्रों में अमन चौहान, अमन कुमार, बादल, कविन्द्र खरे, खुशबू भारती, कुलदीप, नवीन कुमार, राजन सेनी, रवि चौहान, सौरभ कश्यप, विकास कुमार को कम्पनी की ओर से ऑफर लैटर प्रदान किये गये।
छात्रों की इस उपलब्धि पर नीलकंठ ग्रुप के चैयरमेन ब्रजवीर सिंह, सचिव अमर अहलावत, कार्यकारी निदेशिका सोनिया अहलावत, डॉयरेक्टर इंजीनियरिंग डॉ० विशाल कोहली, डॉयरेक्टर विद्यापीठ डॉ० अमित गुप्ता, फॉर्मेसी डायरेक्टर डॉ० भूपेन्द्र सिंह, डॉयरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन मनोज गोयल तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


No comments:
Post a Comment