सरदार पटेल ने जिस पर देश को एक सूत्र में जोड़ा वह भावना आज खेलों दिख रही - कबडडी खिलाड़ी
मेरठ। गुरूवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जंयती के अवसर पर पद यात्रा के दौरान धनेश्वर चौक पर पर जनसमूह को संबाेधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा “सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने जिस तरह पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ा, वही भावना आज खेलों में दिखाई देती है।खेल व्यक्ति को टीमवर्क, अनुशासन और समर्पण सिखाते हैं — और यही मूल्य सरदार पटेल जी के जीवन का सार भी हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को जो सम्मान, सुविधाएँ और अवसर दे रहे हैं, उसके लिए वह संपूर्ण खेल जगत की ओर से सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।“खिलाड़ियों के लिए नई खेल नीतियाँ, मेरठ में खेल विश्वविद्यालय, प्रशिक्षण सुविधाएँ और आर्थिक सहयोग — यह सब इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की नींव मानती है,”
नितिन तोमर ने कहा कि वह स्वयं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की इस सोच से प्रेरित हैं, जहाँ खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल जी की एकता की भावना और मोदी-योगी सरकार की खेल नीति को अपनाते हुए देश का नाम रोशन करें।उनके संबोधन के बाद युवाओं ने ज़ोरदार तालियों और “जय सरदार पटेल” के नारों से स्वागत किया।अजीत कूकर चेयरमैन वेद इंटरनेशनल एवं पूर्व खिलाड़ी ने शिवा चौक पर अपने संबोधन में कहा यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एकता, अनुशासन और राष्ट्र गौरव का महापर्व बन गया।हजारों की संख्या में नागरिकों की भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि सरदार पटेल जी के आदर्श आज भी जनमानस के केंद्र में हैं। सरदार पटेल ना होते तो हर जिले पर एक अंतरराष्ट्रीय सीमा होती।मेरठ की यह ऐतिहासिक पदयात्रा राष्ट्र निर्माण के संकल्प और जनएकता के उत्सव के रूप में याद रखी जाएगी।विशेष आकर्षण- कांग्रेस के एक अधिवेशन में सरदार पटेल को कमल का फूल भेंट किया गया था। पटेल जी का वह दुर्लभ चित्र हाथ में कमल का फूल लिए सभा स्थल पर विशेष तौर पर लगाया गया था।


No comments:
Post a Comment