गंदे पानी में उतरकर लोगों ने लगाए नारे
ट्रांसपोर्ट नगर के लोगों ने भाजपा के झंडे लहराए; जलभराव से गुस्सा
मेरठ। टीपीनगर के गुप्ता कालोनी में लोग टूटी सड़क और जलभराव से परेशान लोगों ने हाथों में भाजपा का झंडा लेकर नगर निगम और पार्टी के खिलाफ नारे लगाए। जलभराव की समस्या से परेशान लोग गंदे पानी में उतरे और नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
पूरा मामला ट्रांसपोर्ट नगर के वार्ड 35 की है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि वो बार-बार नगर निगम को इसकी सूचना दे चुके हैं। शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। घरों के सामने गंदा पानी भरा हुआ है। अब आखिरी रास्ता यही बचा है कि उन्हें ये प्रदर्शन करना पड़ रहा है।घरों के सामने गंदा पानी भरा रहता है। लोगों ने क्षेत्रीय विधायक और मेयर सहित नगर निगम के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि लंबे समय से कालोनी की सड़क नहीं बनी है। जहां तहां जलभराव है। इस कारण रोजाना दोपहिया वाहन सवार गड्डे में गिरते हैं और चोटिल होते हैं।सड़क पर इतने गड्डे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासी मोंटी, विपिन, नवीन, प्रवीण, चेतन, आदित्य और अरुण अग्रवाल सहित अन्य लोग इस विरोध में शामिल हुए। कहा अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसी पानी में बैठकर आंदोलन करेंगे।


No comments:
Post a Comment