शराब पार्टी के दौरान दिव्यांग युवक की हत्या पांच आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। गत दिनों पूर्व हरी के खेत में युवक का ईट से कुचला हुआ शव मिला था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का कारण पैसों का विवाद बताया जा रहा है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 26 अक्टूबर को थाना लोहिया नगर क्षेत्र के हरी के खेते में दिव्यांग ई रिक्शा चालक आकिल उर्फ टीटी का ईट से कुचला हुआ शव मिला था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम व लोहियानगर पुलिस संयुक्त लगाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए हत्या में शामिल अरशद, आकिब, फैज, सादिक और अमन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया की कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इसी बीच पैसों को लेकर आपस में कुछ विवाद हो गया था। तभी सभी दोस्तों ने मिलकर आकिल पर ईटों व डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी आरोपी उसे खेत में छोड़कर फरार हो गए थे। घटना के बाद आरोपी मेरठ से भागने की फिराक में थे, लेकिन लोकेशन ट्रेस कर उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ईंट और शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस का मानना है कि यह पूरी घटना वसूली और नशे के विवाद का नतीजा थी।


No comments:
Post a Comment