बिहार में वोटिंग की आंधी! दूसरे चरण में टूटा रिकॉर्ड, लोकतंत्र का नया उत्सव

14 का पता चलेगा किस के सिर बंधेगा सेहरा 

पटना,एजेंसी।बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। इस चरण में 68.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, हालांकि, ये आंकड़ा अभी बढ़ने की उम्मीद है। इस तरह बिहार में वोटिंग का नया रिकॉर्ड बना है। दोनों चरण में 66.90 प्रतिशत मतदान हुआ। 2020 की तुलना में 9 फीसदी अधिक मतदान हुआ है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पूरा हुआ। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंजियाल ने बताया कि कहीं से कोई बड़ी अप्रिय घटनाओं की सूचना नहीं है। अभी तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक 68.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अंतिम आंकड़ा नहीं है, अभी इस आंकड़े के बढ़ने की संभावना है। अभी कई मतदान केंद्रों से आंकड़ा नहीं आया है। गयाजी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में मतदान संपन्न हो गया। दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए, जिसमें एनडीए को बहुमत मिलता दिखाया गया। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के इस पेज पर आपको बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़े अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज लाइव मिल रहे हैं।

एनडीए की सरकार बन रही, एग्जिट पोल सही साबित होंगे: राजीव रंजन प्रसाद

बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल आया। मतदान खत्म होने के बाद मंगलवार को आईएएनएस-मैटराइज का एग्‍ज‍िट पोल सामने आया। एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने एग्जिट पोल को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, "आईएएनएस-मैटराइज ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसमें रुझान के आधार पर एनडीए की सरकार बन रही है। इस बार एनडीए को अभूतपूर्व जनादेश मिलने जा रहा है। फिर से बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनना तय हो गया है।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts