थ्रोअर अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज के साथ फेरे में बंधी
ओलंपियन दुल्हन ने शादी में की फायरिंग,, नोटों की गड्डियां उड़ाईं
एसएसपी के आदेश पर दोनों पर मुकदमा दर्ज
मेरठ। इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज की शादी हुई। दोनों ने स्टेज पर ही राइफल से फायरिंग की। वीडियो वायरल होने पर अन्नू व साहिल पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज जीवनसाथी बन गए। लाल रंग का लहंगा पहने अन्नू अपनी सहेलियों के साथ स्टेज तक पहुंचीं। यहां साहिल ने आगे बढ़कर उनका हाथ पकड़ा और उन्हें स्टेज पर ले गए। फिर घुटनों के बल बैठकर अन्नू को फूलों का गुलदस्ता दिया।अन्नू-साहिल ने राइफल से दो हवाई फायर भी किए, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली।
वरमाला के तुरंत बाद साहिल ने 10-10 के नोटों की दो गड्डियां अन्नू के ऊपर से उछाल दीं। जयमाला के बाद दोनों ने सात फेरे लिए और विवाह की रस्में पूरी कीं।शादी में हरियाणा के पानीपत से डिस्कस थ्रो खिलाड़ी नेहा और कर्नाटक से जेवलिन थ्रो प्लेयर रश्मि भी शामिल हुईं। आज रोहतक में अन्नू–साहिल की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स और रेलवे से जुड़े कई वीआईपी गेस्ट शामिल होंगे। वही फायरिंग की वीडियों वायरल होने पर एसएसपी के आदेश पर कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।



No comments:
Post a Comment