माइकल जैक्सन की बायोपिक के टीजर ने तोड़ा रिकॉर्ड
मुंबई। ‘इनविंसिबल’ सिंगर माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ के टीजर ट्रेलर ने रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। अपने गानों से म्यूजिक की दुनिया और फैंस के दिलों पर राज करने वाले माइकल ने महज 50 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी बायोपिक में भतीजे जाफर जैक्सन ने उनकी भूमिका निभाई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म के वीडियो को 24 घंटे में ही 116 मिलियन व्यूज के साथ रेकॉर्ड तोड़ दिया है।
इसका निर्देशन एंटोनी फुक्का ने किया है। ये साल 2026 में रिलीज के लिए तैयार है। ‘माइकल’ के टीजर ट्रेलर ने म्यूजिकल बायोपिक की शुरुआती फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और पिछले टॉप चार्ट के आधे से भी ज्यादा ट्रैफिक हासिल किए हैं। क्लिप में जाफर जैक्सन मूव्स करते और प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं, खासकर मून वॉक।


No comments:
Post a Comment