निगम कार्यकारिणी चुनाव की चंडीगढ़ महापौर चुनाव से की तुलना

समाजसेवी डॉ संदीप पहल बोले- साफ तौर पर दिख रही हठ धार्मिता और तानाशाही

 मेरठ।  सोमवार को हुए नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में जमकर हुए हंगामे के बाद निरस्त हुआ चुनाव शहर में लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। सभी पार्टी, संगठन के लोग इसको लेकर अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं इसी क्रम में समाजसेवी डॉ संदीप पहल ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया जिसमें उन्होंने इस चुनाव की तुलना चंडीगढ़ के महापौर चुनाव से करते हुए आरोप लगाए।

अनुमोदक और प्रस्तावक निष्कासित क्यों नहीं

संदीप पहल ने कहा कि अगर पार्टी ने एक पार्षद जो कार्यकारिणी के चुनाव का प्रत्याशी था उसको निष्काशित किया तो उनसे अनुमोदक और प्रस्तावक को क्यों नहीं किया गया। इसके साथ साथ क्रॉस वोटिंग करने वाले को भी निष्काशित किया जाना चाहिए था।

जो नहीं मानेगा वो बाहर होगा

उन्होंने कहा कि निष्काशित करने का कार्य किसी भी भेद भाव या इस नीति पर नहीं होना चाहिए कि जो हमारी सुनेगा वो यहां रहेगा और जो खिलाफ बोलेगा वो बहार के दिया जाएगा । इस प्रकार का व्यहवार नहीं होना चाहिए कानून सभी के लिए एक समान हैं और उसी आधार पर कार्रवाई भी होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts