राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर संगेष्ठी का आयोजन

- शिक्षा सिर्फ पढ़ाई मात्र नहीं बल्कि लोगो के जीवन में रोशनी के साथ राष्ट्रोन्नति का सबसे बड़ा माध्यम-  सुधीर गिरि

- मूल्यपरक शिक्षा ना केवल व्यक्तिगत विकास बल्कि राष्ट्रीय उन्नति एवं वैश्विक शान्ति का मूलभूत आधार- डाॅ. राजीव त्यागी

- शिक्षित भारत से ही विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी- डाॅ. मधु चतुर्वेदी

- शिक्षा में यदि संस्कार, मूल्य एवं राष्ट्रप्रेम नहीं  तो उसका सम्पूर्ण उद्देश्य निरर्थक- डाॅ. राहुल अवस्थी

मेरठ।  राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयन्ती (राष्ट्रीय शिक्षा दिवस) पर वेंक्टेश्वरा संस्थान में ’’शिक्षित भारत तभी विकसित भारत’’ विषय पर एकदिवसीय संगौष्ठी का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभाग करते हुए देश के वरिष्ठ शिक्षाविदों ने अबुल कलाम आजाद के स्वतंत्र भारत में शिक्षा के क्षेत्र में किये गये शानदार कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया। 



श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डाॅ. सी.वी. रमन कांफ्रेस हाॅल में मौलाना अबुल कलाम की जयन्ती ’’राष्ट्रीय शिक्षा दिवस-2025’’ पर ’’शिक्षित भारत तभी विकसित भारत’’ विषय पर आयोजित संगौष्ठी का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.. कृष्ण कान्त दवे, वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. मधु चतुर्वेदी, विख्यात शिक्षाविद्/ कवि/ साहित्यकार डाॅ. राहुल अवस्थी चौ. कामेन्द्र सिंह प्रमुख, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। 

अपने सम्बोधन में प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए यह सबसे बड़ा पर्व है। विकसित भारत की परिकल्पना शिक्षित भारत के बिना अधूरी है। इसमें भी शिक्षा जब तक संस्कारयुक्त, मूल्यपरक एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नहीं हागी, जब तक वह उद्देश्यहीन है। 

एकदिवसीय संगौष्ठी को कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव डाॅ. पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. नीतू पंवार, डाॅ. सुमन कश्यप, डाॅ. स्नेहलता गोस्वामी, डाॅ. ज्योति सिंह, डाॅ. योगेश्वर शर्मा, डाॅ. अंजलि भारद्वाज, डाॅ. आशुतोष, डाॅ. दर्पण कौशिक, डाॅ. राजवर्द्धन सिंह, डाॅ. मोहित शर्मा, डाॅ. आरती गुप्ता, डाॅ. ओमप्रकाश गोसाई, डाॅ. अश्विन सक्सेना, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts