जटाधारा' की एडवांस बुकिंग शुरू

मुंबई। ‘जटाधारा’ का टीज़र सामने आने के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता और रोमांच का माहौल है। वहीं आज रिलीज हुई दूसरे ट्रेलर ने तो उम्मीदों को नई ऊँचाई पर पहुँचा दिया है। सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू स्टारर ‘जटाधारा’ अपनी दमदार कहानी, विजुअल इफेक्ट्स और अनोखी अवधारणा के साथ तेलुगु और हिंदी दोनों दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। फिल्म 7 नवंबर को विश्वभर में रिलीज़ हो रही है, और अब इसके मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए एडवांस बुकिंग्स शुरू कर दी हैं।
फिल्म में दिव्या खोसला एक स्पेशल अपीयरेंस में नज़र आएँगी, साथ ही शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कनकला और सुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकारों की मजबूत मौजूदगी होगी।
ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत ‘जटाधारा’ एक द्विभाषी सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर है, जिसे उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने प्रोड्यूस किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts