वेंक्टेश्वरा विवि  में  पाँच दिवसीय वार्षिक स्पोर्टस मीट का  आयोजन

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विवि की ओर से वार्षिक स्पोर्टस मीट ’’एस.वी.यू. ओयसिस-2025’’ का आयोजन किया गया, जिसमें वेंक्टेश्वरा की टीमो के साथ-2 जनपद की दो दर्जन से अधिक टीमो के लगभग 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने दो दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 



पाँच दिनो तक चलने वाले इस खेल महाकुम्भ में शनिवार को समापन पर विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को संस्थान की ओर से ट्राॅफी, मेडल एवं सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया जायेगा। /संस्थान के मेजर ध्यानचंद ओपन खेल परिसर में ’’खेल महाकुम्भ’’ वार्षिक स्पोर्टस मीट ’’एस.वी.यू. ओयसिस-2025’’का शुभारम्भ अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज एवं एशियाड चैम्पियन सुश्री अनु तोमर, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, डाॅ. मधु चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी  गरिमा सिंह, उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम चैधरी, कुलसचिव डाॅ. पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने ’’स्पोर्टस मशाल’’ जलाकर एवं सरस्वती माँ के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके किया।



अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्षसुधीर गिरि ने कहा कि खेल ही नहीं बल्कि जीवन की किसी भी स्पर्धा में हम कभी हारते नहीं है, जब हम किसी स्पर्धा में प्रतिभाग करते हैं तो, या तो हम जीतते है या फिर सीखते है कि हमारे प्रदर्शन में कहाँ कमी रह गयी। इसलिए युवा विभिन्न स्पर्धाओ में प्रतिभाग अवश्य करें। प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि ’’फिट इण्डिया’’  ’’खेलो इण्डिया’’ जैसी शानदार योजनाओं से आज भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ’एस0वी0यू0 ओयसिस-2025’’ के पहले दिन कबड्डी, भालाफेंक, गोलाफेंक, 100मीटर दौड़ समेत एक दर्जन प्रतिभागियों में विजेताओ ने अगले दौर में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि एस.पी. अमित कुमार आनन्द ने कहा कि खेलों से ना सिर्फ व्यक्तिगत शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त माध्यम है। 

इस अवसर पर संयोजक डाॅ. नीतू पंवार, डाॅ. सुमन कुमारी, डाॅ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डाॅ. राजवर्द्धन, डाॅ. ओमप्रकाश गोसाई, डाॅ. अश्विन सक्सेना, डाॅ. एस.के. श्रीवास्तव, डाॅ. योगेश्वर शर्मा, डाॅ. थाॅमस, डाॅ. मोहित शर्मा, डाॅ. स्नेहलता, डाॅ. शिल्पा रैना, डाॅ. आसिया, डाॅ. सहर्ष, डाॅ. आकाश, डाॅ. आशुतोष, डाॅ. रीना जोशी, डाॅ. ज्योति, डाॅ. मंजरी राणा, अनुषा कर्णवाल, एस.एस. बघेल, तरूण कम्बोज, कनिष्क त्यागी, डाॅ. श्रीराम गुप्ता, मेरठ परिसर से डाॅ. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts