14 जनपदों में आयोजित मेगा शिविरों में 1781 आवेदनों का मौके पर ही किया गया समाधान
421.44 लाख रूपये की बकाया वसूली की गई, बिल संशोधन, मीटर बदलने, बिजली चोरी जैसे कार्यों पर तत्काल कार्यवाही
मेरठ।पीवीवीएनएल द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्यों के त्वरित समाधान हेतु, विभिन्न जनपदों में मेगा उपभोक्ता सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बिल संशोधन, मीटर, बिजली चोरी, नए संयोजन जारी करना जैसी 2134 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 1781 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया इसके अतिरिक्त 361 संयोजनों का 532 किं.वा. लोड बढाया गया एवं 7893 उपभोक्ताओं द्वारा 421.44 लाख की राशि के बिलों का भुगतान मेगा शिविरों में किया गया।
खण्ड स्तर पर आयोजित शिविरों में बडी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लिया और अपनी शिकायते दर्ज कराई प्राप्त आवेदनों में से अधिकांश आवेदनों को तत्काल मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया, साथ ही नए संयोजन, लोड बढाने और बिल भुगतान से संबंधित महत्वूपर्ण कार्य भी सफलतापूर्वक किया गया।
प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि निगम उपभोक्ताओं को पारदर्शी, शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण सेवाए उपलब्ध कराने हेतु कृतसंकल्पित है उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया की शिविर के आयोजन से पूर्व उनका प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से किया जाए ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता लाभ उठा सकें।
प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि आगामी 18 एवं 19 नवम्बर 2025 को भी इन मेगा शिविरों का आयोजन किया जायेगा जिससे सम्मानित उपभोक्ता अधिक से अधिक प्रतिभाग कर लाभउठा सकें। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करें। सभी शिविरों में प्राप्त शिकायत का पंजीकरण 1912, हैल्प डैस्क पर भी सुनिश्चित किया गया है। उपभोक्ताओं से अपील है कि 18 एवं 19 नवम्बर 2025 को भी आयोजित होने वाले शिविरों में प्रतिभाग कर, मेगा शिविरों का लाभ उठाएँ।


No comments:
Post a Comment