आईआईएमटी विवि के छात्रों ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण
- भोला झाल स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जल शोधन की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी ली
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने भोला झाल स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जल शोधन की विभिन्न प्रक्रियाओं एवं जल संरक्षण की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जिले में जल आपूर्ति व्यवस्था तथा आधुनिक शोधन तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने इस औद्योगिक भ्रमण से जल प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं को नजदीक से समझा।
डीन डॉ. पंकज सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार एवं कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार वर्मा के निर्देशन में यह भ्रमण संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत, अजय कुमार सहित विभाग के अन्य फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment