इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार

 इस बार ला नीना सर्दियों में ठंडी हवाओं को तीव्र गति देगा इससे पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मेरठ: इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने के संकेत मौसम विभाग को मिल रहे हैं दिसंबर से जनवरी के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान से नीचे जा सकता है इसका प्रमुख कारण ला नीना जलवायु घटना को माना जा रहा है जो प्रशांत महासागर में समुद्री सतह के तापमान में गिरावट से बनती है इसके प्रभाव से ठंडी हवाएं अधिक सक्रिय हो जाती हैं और उत्तर भारत में शीत लहर का असर लंबा हिस्सा रहता है भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर में रात का तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है उत्तर प्रदेश दिल्ली हरियाणा पंजाब राजस्थान और मध्य प्रदेश में ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जाएगा जम्मू कश्मीर हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं और कोहरा बढ़ेगा कोर अधिक होने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रह सकता है आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कह…

अगले दो-तीन दिनों में गिरेगा तापमान

 मौसम विभाग का अनुमान है कि ला नीना का प्रभाव केवल तापमान तक सीमित नहीं है यह बारिश और हवाओं के पैटर्न को भी प्रभावित करता है इसलिए आगामी कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश पंजाब दिल्ली हिमाचल प्रदेश हरियाणा उत्तराखंड राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थान पर न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।



प्रोफेसर आर एस सेंगर

 निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ

No comments:

Post a Comment

Popular Posts