एसआईआर : कांग्रेस ने लगाया विशेष कैंप
मेरठ। एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान जहां विभिन्न मस्जिदों में उलेमा ने आम मुसलमानों से इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की, वहीं कांग्रेस ने विशेष शिविर का आयोजन किया। शाही जामा मस्जिद सहित शहर भर की लगभग सभी मस्जिदों में एसआईआर की एहमियत बयां की गई। उधर जिला कांग्रेस की ओर से पुरानी कोतवाली स्थित अंदर कोट में सय्यद आमिर रज़ा के आवास पर विशेष गहन पुनरीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को फॉर्म भी वितरित किए गए। इसी बीच जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आमिर रज़ा ने लोगों से एमएलसी (स्नातक-शिक्षक) चुनावों के लिए भी वोट बनवाने की अपील की।


No comments:
Post a Comment