दिल्ली विस्फोट में मारे गए मोहसिन के परिजनों को मुआवजे की मांग
मेरठ।दिल्ली विस्फोट में मारे गए मेरठ के मोहसिन के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर जमीयत उलेमा ए हिंद की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ सदस्य व नायब शहर काजी जैनुल राशेदीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मोहसिन के घर जाकर उनके परिजनों से मिला और उन्हें सातवां दी। मोहसिन के घर पहुंच कर काज़ी ज़ैनुल राशेदीन ने मोहसिन के परिजनों को मुआवजे के लिए डीएम, एसएसपी और एडीएम सिटी से फोन पर बात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मृतक मोहसिन की पत्नी के व्यवहार पर भी रोष व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में नायब शहर काज़ी के अलावा मौलाना शाहनवाज, हाजी शीराज रहमान, मुफ्ती क़ुरबान कासमी, मुफ्ती मुरसलीन कासमी, मौलाना फरमान नदवी, हाजी आस मुहम्मद, जमालुद्दीन, फुरकान और साजिद मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment