रक्तदान है महादान: प्रो दयानंद द्विवेदी

मेरठ कॉलेज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ रक्तदान शिविर

 मेरठ। मेरठ कॉलेज की चिकित्सा समिति एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में, एचडीएफसी बैंक एवं प्यारे लाल शर्मा अस्पताल के सहयोग से शुक्रवार को  महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मेरठ कॉलेज की डीन प्रो. सीमा पंवार तथा मुख्य नियंता प्रो. अनिल राठी द्वारा किया गया।

शिविर में छात्रों, छात्राओं, प्राध्यापकों तथा कॉलेज कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो इस सामाजिक पहल का उल्लेखनीय परिणाम रहा। शिविर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में प्रदुमन शर्मा, कमल शर्मा, एचडीएफसी बैंक टीम, प्रो. डी.एन. द्विवेदी, प्रो. नीलम पवार, चिकित्सा समिति, प्रो. गार्गी पचौरी और एनएसएस इकाई के सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. अनिता मलिक, प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज, प्रो. पुरन उज्ज्वल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने माहौल को प्रेरणादायक बनाया। इस आयोजन के प्रमुख प्रो दयानंद द्विवेदी ने कहा कि “रक्तदान महादान है, क्योंकि एक यूनिट रक्त से तीन व्यक्तियों का जीवन बचाया जा सकता है।”

मुख्य नियंता प्रो. अनिल राठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है। इस संसार में इससे बड़ा कोई दान संभव नहीं।”

रक्तदान शिविर ने न केवल समाजसेवा की भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि विद्यार्थियों में मानवता, सहयोग एवं जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया। महाविद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts