’’बाल दिवस’2025’’ पर ’’राष्ट्र सेवा शपथ एवं जागरूकता रैली’’ का  आयोजन

- पश्चिमी यूपी के विभिन्न स्कूलों से आयी तीन हजार से अधिक बालिकाओं को प्रतिकुलाधिपति डाॅ.राजीव त्यागी ने दिलायी राष्ट्रीय एकता एवं विकसित भारत में योगदान की शपथ

- युवा बालक बालिकाऐं इस देश का भविष्य, विकसित भारत/2047 में सबसे बड़ा योगदान इस युवा पीढी का ही होगा-  सुधीर गिरि, संस्थापक 

मेरठ।  राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित  वेंकटेश्वरा विवि में बाल दिवस-2025 पर ’’राष्ट्र सेवा शपथ समारोह एवं जागरूकता रैली’’ का शानदार आयोजन किया गया । जिसमें प्रतिभाग करते हुए पश्चिमी यूपी के विभिन्न सरकारी स्कूलो की तीन हजार से अधिक बालिकाओ ने विकसित भारत/2047 में अपना शतप्रतिशत योगदान सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र सेवा की शपथ ली, एवं संस्थान परिसर में विशाल रैली निकालकर जातिवाद, क्षेत्रवाद, से ऊपर उठकर देश की अखण्डता एवं राष्ट्रीय एकता के लिए सभी से एकजुट होने का आवहृान किया। 



श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/के तिरंगा मैदान में बाल दिवस पर आयोजित श्प्छक्प्।श् सेवा शपथ समारोह एवं जागरूकता रैली का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, कुलसचिव डाॅ0 पीयूष कुमार पाण्डेय, डाॅ.राजेश सिंह, डाॅ. अनिल जयसवाल आदि ने हरी झण्डी दिखाकर किया। 



अपने सम्बोधन मंे उपस्थित युवा बालिकाओ को ’’राष्ट्र सेवा’’ की शपथ दिलाते हुए प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। यह राष्ट्र युवा शक्ति के बल पर ना सिर्फ ’’विकसित राष्ट्र’’ बनेगा, बल्कि 2047 तक यह दुनिया का सिरमौर होगा। लेकिन इसके लिए हमें इस युवा पीढ़ी इस नौनिहालो के अधिकारो की रक्षा, उनकी शिक्षा एवं सर्वागीण विकास के लिए एकजुट होकर काम करना होगा ।

इस अवसर पर डाॅ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डाॅ. नीतू पंवार, डाॅ. सुमन कश्यप, डाॅ. एस.एन. साहू, डाॅ. आशुतोष, डाॅ. योगेश्वर शर्मा, डाॅ. थाॅमस, डाॅ. एस.के. श्रीवास्तव, डाॅ. ओमप्रकाश गोसाई, डाॅ.अश्विन सक्सेना, डाॅ. राजवर्द्धन, एस.एस. बघेल, अरूण गोस्वामी, मारूफ चैधरी, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ. प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts