बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी के नौकर से डेढ लाख लूटे 

-एसपी देहात व सीओ ने मौके पर पहुंचकर की जांच 

-बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

मेरठ। मंगलवार को दिन दहाडे नगर के एक व्यापारी के नौकर से बाइक सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने शहीद चौक खानपुर मार्ग के समीप स्कूटी लूटकर फरार हो गए। स्कूटी की डिग्गी में डेढ लाख रूपए की नकदी रखी हुई थी। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात व सीओ सदर देहात ने पीडि़त व्यापारी व नौकरों से पुछताछ की। पुलिस घटना स्थल के समीप दुकानों व स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फूटेज में बदमाश भागते हुए कैद हो गए है। दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से व्यापारियों में भय बना हुआ है। घटना स्थल पर व्यापारी व लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

नगर के मवाना बस स्टैंड निवासी लख्मी चंद ने राम नगर दरवाजा कब्रिस्तान के सामने बालाजी भोग आटा जिंदल फूड प्रोडक्ट्स के नाम से गोदाम बना रखा है। व्यापारी लख्मीचंद के यहां गांव जई निवासी शेर मौहम्मद बुलैरो गाड़ी पर चालक है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नौकर शेर मौहम्मद गोदाम से स्कूटी लेकर परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खानपुर मार्ग स्थित खेत पर जा रहा था। गोदाम से मात्र 200 मीटर की दूरी पर शहीद चौक खानपुर मार्ग के समीप पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए खडे दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। और लूट का प्रयास करने लगे। 

नौकर द्वारा विरोध करने व शौर मचाने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और स्कूटी लूटकर वापसी खानुपर मार्ग के रास्ते से फरार हो गए। स्कूटी की डिग्गी में डेढ लाख रूपए की नकदी रखी हुई थी। पीडि़त व्यापरी ने घटना की पुलिस को सूचना दी। लूट की वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस में अफरा तफरी मच गई और मौके पर सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह व एसपी देहात अभिजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और पीडित व्यापारी व नौकर शेर मौहम्मद से एसपी देहात अभिषेक सिंह ने अलग अलग पुछताछ की। पुलिस ने घटना स्थल के समीप दुकान व स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज खंगाली। सीसीटीवी फूटेज में बदमाश कैद हो गए है। पुलिस फूटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts