ज्ञान और संस्कृति की वाहक हैं पुस्तकें : डॉ. ओपी चौधरी
अकबरपुर (अम्बेडकर नगर)।श्री अग्रसेन कन्या स्वायत्तशासी पी.जी.कॉलेज, वाराणसी के मनोविज्ञान विभाग के सेवा निवृत्त प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ओ. पी.चौधरी ने कहा कि पुस्तकें हमारे ज्ञान, संवेदनाओं, संस्कृति की वाहक हैं, कला एवं साहित्य की अक्षुण्ण भंडार हैं। पुस्तकें पढ़ने से हमें किसी भी विषय का ज्ञान, विज्ञान, साहित्य, कला, कृषि, सभ्यता का ज्ञान प्राप्त होता है। पुस्तकें पढ़ने से हमारा तनाव कम होता है, अल्जाइमर्स और अनेक मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है,एकाग्रता बढ़ती है।
डा. चौधरी आशीर्वाद फाउंडेशन के तृतीय स्थापना दिवस एवं स्मृतिशेष शिवकुमारी वर्मा की 19 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नगर के ख्यातिलब्ध मनोचिकित्सक डॉ. जेके वर्मा (एमडी; साइकियाट्री) द्वारा लिखित पुस्तक," आओ तोड़ें नशे का चक्रव्यूह" का विमोचन भी उनके पिताश्री राम केवल वर्मा एवं डा.ओपी चौधरी ने किया।
डा. ओपी चौधरी ने कहा कि डॉ. जे.के.वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक हमें नशे के खिलाफ जंग लड़ने में मदद करेगी और नशे से कैसे बचा जाए,लोगों को नशे से कैसे दूर रखा जाय,इसकी भी सीख देगी। नशा एक सामाजिक बुराई है, क्योंकि यह केवल व्यक्ति और परिवार को ही नहीं अपितु पूरे समाज को प्रभावित करती है। शरीर को खोखला कर देती है, सोचने समझने की क्षमता को क्षीण कर देती है। नशे के अधिक सेवन से हमारे स्नायुतंत्र भी प्रभावित होते हैं, जो आगे चलकर मानसिक रोग के कारण बनते हैं।
उक्त कार्यक्रम में सांसद, लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष, श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा, सांसद, लोकसभा श्रावस्ती चौधरी राम शिरोमणि वर्मा, विधायक राम अचल राजभर, पूर्व विधायक सदर, सुल्तानपुर अरुण वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा कपिल देव वर्मा, पूर्व सदस्य विधान परिषद विशाल वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर आनंद वर्मा, टांडा सुरजीत वर्मा, आदर्श चौधरी, डॉ. पीएन यादव, डॉ. बीडी वर्मा, डॉ आसिफ अख्तर, डॉ अमित पटेल, डॉ अमृता यादव, डॉ आलोक पांडेय, डॉ. ज्ञानदीप वर्मा, डॉ मनीषा यादव, डॉ. एसके वर्मा, डॉ रवींद्र वर्मा, डॉ.करुणा वर्मा,डॉ. अजय वर्मा 'अजेय', डॉ. तारकेश्वर मिश्र, डॉ. मनीराम वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, आशुतोष भारतीय आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर के आचार्यों एवं अन्य कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को अध्यात्ममय बना दिया।


No comments:
Post a Comment