जूएं की  लत ने पत्नी को दांव पर लगाया

 जेठ, ननदोई और ससुर ने गंदा काम, पीड़िता ने बताई खौफनाक आपबीती

बागपत।जिस युवती से दानिश ने निकाह किया था, उसे जरा भी पता नहीं था कि निकाह के बाद उसकी जिंदगी नर्क बना दी जाएगी। ससुराल में उसके साथ वो सब किया जाएगा। जिसकी उसने सपने में भी कभी कल्पना नहीं की थी।   बागपत में एक शादीशुदा युवती ने एसपी ऑफिस में जाकर अपनी जो आपबीती सुनाई। उसने पुलिस अधिकारियों को भी चौंका दिया। इसके साथ 8 लोगों ने गंदा काम किया था। जिसमें उसका खुद का ससुर भी शामिल था। 

युवती का कहना है कि उसके पति ने उसे जुए में दांव पर लगा दिया और वह उसे हार बैठा। इसके बाद उसके साथ 8 लोगों ने जबरन संबंध बनाए. युवती का ये भी कहना है कि उसके ससुर, जेठ और नंदोई ने भी उसके साथ गंदा काम किया। अब युवती अपने लिए इंसाफ की मांग कर रही है और उसने एसपी से मुलाकात करके, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

2024 में हुआ था निकाह

बागपत के एक गांव की रहने वाली युवती का निकाह 24 अक्टूबर 2024 के दिन मेरठ के खिवाई गांव के रहने वाले दानिश से हुआ था. पीड़िता का कहना है कि निकाह के बाद से ही उसकी जिंदगी नर्क बन गई. पति दानिश को शराब और जुए का लत थी. एक दिन उसने उसे जुए पर दांव पर लगा दिया और वह अपनी पत्नी को ही हार बैठा.

पीड़िता का कहना है कि दानिश ने जुए में उसे दांव पर लगाया था. जुए में हारने के बाद उसके साथ 8 लोगों ने बारी-बारी से गंदा काम किया. इसमें 3 लोग गाजियाबाद के भी शामिल थे, जिनको वह जानती थी। युवती को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उसके जेठ शाहिद, नंदोई शौकीन ने उसके साथ गंदा काम किया। हद तब हो गई जब उसके ससुर ने भी उसके साथ जबरन संबंध बनाए।

हमारी बात माननी पड़ेगी…

युवती का कहना है, ससुराल में उससे कहा जाता था कि अगर दहेज नहीं लाई हो तो हमारी हर बात माननी पड़ेगी. हमें खुश करना पड़ेगा। पीड़िता का कहना है कि जब वह गर्भवती हुई तो परिवार ने जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया।

पुलिस ने किया केस दर्ज

पीड़िता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर अपनी सारी आपबीती पुलिस अधिकारियों को सुनाई है और अपने लिए इंसाफ की मांग की है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है. पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। 





No comments:

Post a Comment

Popular Posts