अलेक्जेंडर  स्कूल में बाल मेले का आयोजन 

 मेरठ।अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल, बाजोट, बिजली बंबा बाईपास के प्रांगण में बाल दिवस के उपलक्ष में बाल मेले का आयोजन किया गया।

जिसमें विद्यार्थियों ने तरह-तरह के व्यंजनों एवं गेम्स  के स्टाल लगाए। विद्यार्थियों के अभिभावक भी मेले में उपस्थित हुए सभी ने मेले का लुफ्त उठाया। बच्चों ने मेले में अपने खाने पीने की चीज बेचने का अनुभव किया। मेले में चाऊमीन पिज़्ज़ा,बर्गर,पाव भाजी, गोलगप्पे आदि का स्टाल लगाया गया। विद्यालय के चेयरमैन जगबीर शर्मा एडवोकेट जी एवं डायरेक्टर श्री सचिन शर्मा जी ने मेले का फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विकास प्रताप सिंह ने सभी को बाल दिवस  की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उपस्थित अभिभावकों का  आभार व्यक्त किया। बाल मेले को सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापकों ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts