बालदिवस उत्सव एवं फ्रेशर्स वेलकम समारोह:
सुभारती विश्वविद्यालय में जोश और उत्साहका माहौलस्वामी विवेकानंद सुभारतीविश्वविद्यालय,
मेरठ । बाल दिवस उत्सव और फ्रेशर्स वेलकम समारोह के जरिए सुभारती विवि में विद्यार्थियों को न केवलसम्मानित किया गया, बल्कि उनकी रचनात्मकता, टीमवर्क और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा दिया गया।
।कार्यक्रम कीशुरुआत शिक्षा संकाय के डीन, लेफ्टिनेंट प्रो.(डॉ.) संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए की।उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के विकास में प्रेरणा,संवेदना और अवसर प्रदान करें। शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष,प्रो. (डॉ.) इंदिरा सिंह ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहाकि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास औरसहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।कार्यक्रम मेंबी.एल.एड,बी.एड. और एम.एड. के विद्यार्थियों तथा शिक्षा विभाग के सभीप्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुब्बारा खेल, मेमोरीटास्क गेम, अंताक्षरी, डम्ब शराड्स औरपास द पार्सल जैसी कौशल-आधारित गतिविधियों ने छात्रों में टीमवर्क, रचनात्मकता और त्वरित चिंतन को बढ़ावा दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों औरप्रेरणात्मक संवादों ने कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया।
संचालन का दायित्वबी.एल.एड. तृतीय सेमेस्टर की धानी और बी.एल.एड. आठवें सेमेस्टर की श्रुति नेसफलतापूर्वक निभाया। कार्यक्रम का पर्यवेक्षण डॉ. रीबा देवी (सहायक प्रोफेसर,गतिविधि समन्वयक) और डॉ. रेशु रानी (सहायक प्रोफेसर, सांस्कृतिक समन्वयक) ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. (डॉ.) अनोज राजने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किएगए।फ्रेशर्सवेलकम समारोह: नए छात्रों का उत्साहपूर्ण स्वागतमेजर ध्यानचंदशारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा जी.टी.बी. ऑडिटोरियम में भव्य फ्रेशर्स वेलकम समारोहका आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बी.पी.ई.एस., बी.पी.एड.,एम.पी.एड. एवं एम.ए. योग के नए विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण स्वागतकिया गया।कार्यक्रम कीशुरुआत विभागाध्यक्ष (कार्यवाहक) एवं संयोजक डॉ. मंजू अधिकारी ने अपने स्वागतसंबोधन से की। उन्होंने डीन, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन,ले. प्रो. डॉ. संदीप कुमार की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं औरविद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और व्यावसायिक मूल्यों कोअपनाने के लिए प्रेरित किया।विभाग के सभीशिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिकप्रस्तुतियाँ, मनोरंजक गतिविधियाँ एवं प्रतियोगिताएँआयोजित की गईं। मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस फ्रेशर्श प्रतियोगिता रही, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिनमें बीपीईएस के कर्तव्यको मिस्टर एवं हर्षिता चौधरी को मिस फ्रेशर्श, वहीं बीपीईएड में ओम चिकारा एवंइशिता, एमपीईएड में हर्ष त्यागी एवं नेहा, एमए योगा में खुशी शर्मा क्रमशः मिस्टरएंड मिस फ्रेशर्श चुने गए।वहीं यह कार्यक्रमउत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमेंनवागंतुक विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ सक्रिय सहभागिता दिखाई। कार्यक्रमोंके दौरान छात्रों की उत्साहित भावना और सक्रिय भागीदारी ने दोनों आयोजनों कोयादगार बना दिया। विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अपनी उत्सुकता और जोश को भी दर्शाया।


No comments:
Post a Comment