सुभारती विवि में स्वास्थ्य सेवा और नारी सशक्तिकरण के दो विशेष आयोजन
मेरठः स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में एक ओर जहां समुदाय की सेहत के लिए निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा “नारी सशक्तिकरण एवं अभिव्यक्ति” विषय पर काव्य गोष्ठी और स्लोगन–राइटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से सृजनात्मकता व जागरूकता का सशक्त संदेश दिया गया।
शहीद भगत सिंह सुभारती नगरीय स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केन्द्र, मुल्तान नगर में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, सुभारती मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. पवन पाराशर और डॉ. वर्षा चौधरी के दिशा-निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर डॉ. उषा मिन्हास, डॉ. बबीता, डॉ. शालू, डॉ. सरयू, डॉ. नंदिनी और डॉ. कृतिका ने दो सौ से अधिक रोगियों की जांच की। शिविर में अधिकांश मरीज चर्म रोग, नेत्र रोग, जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए। मेडिकल प्रशिक्षु ऋत्विक वर्मा और नम्रता सिंह तथा बी.एन.वाई.एस. के इंटर्न्स भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में विरेन्द्र, प्रदीप कुमार, कम्पाउडर सुश्री अंजू और सुश्री कुसुम का विशेष योगदान रहा।
“नारी सशक्तिकरण एवं अभिव्यक्ति” पर काव्य एवं स्लोगन प्रतियोगिता
मिशन शक्ति फेज़–5 के अंतर्गत विश्वविद्यालय की महिला सशक्तिकरण समिति ने जेंडर सेंसिटाइजेशन सेल के सहयोग से “नारी सशक्तिकरण एवं अभिव्यक्ति” विषय पर काव्य गोष्ठी और स्लोगन-राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मदन मोहन मालवीय सभागार में किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रेखा गुप्ता, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल, मेरठ, और डॉ. स्वेता भारद्वाज, अतिरिक्त डीन छात्र कल्याण एवं एसोसिएट प्रोफेसर, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, उपस्थित रहीं।
दोनों ने छात्रों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रफ़त खानम के स्वागत भाषण से हुई। अध्यक्ष डॉ. अंशुल त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कविताओं के माध्यम से महिला अस्मिता पर प्रभावशाली विचार साझा किए। डॉ. सारिका अभय, संयोजक जेंडर सेंसिटाइजेशन सेल ने शैक्षणिक संस्थानों में जेंडर सेंसिटिविटी पर प्रकाश डाला। काव्य गोष्ठी में डेंटल कॉलेज की छात्रा डैज़ल डेंडोना प्रथम, एम.ए. अंग्रेज़ी विभाग की विधि गोस्वामी द्वितीय, और नेचुरोपैथी विद्यालय की निष्ठा चौहान तृतीय रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में डेंटल कॉलेज की निशा और याशी को प्रथम, नेचुरोपैथी विद्यालय की माहि और अनुश्का को द्वितीय, तथा डेंटल कॉलेज की डॉ. गिन्नी वर्मा और डॉ. ऐश्वर्या को तृतीय पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प दोहराया गया कि सुभारती विश्वविद्यालय रचनात्मक, साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और युवा सशक्तिकरण की दिशा में अपने प्रयास जारी रखेगा। काव्य गोष्ठी का संयोजन डॉ. रफ़त खानम और स्लोगन प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. अरुणा बंसल ने किया। मंच संचालन विधि गोस्वामी और कनिष्का गौतम ने आत्मविश्वास के साथ संभाला।


No comments:
Post a Comment