वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में 'कला महोत्सव' का आयोजन

मेरठ। वैक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल दिल्ली बाईपास स्थित शाखा में वार्षिक उत्सव 'कला महोत्सव (संगम कला व कौशल का) का उत्साह से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मुख्य अतिथि कर्नल डॉ. संजय सिन्हा, (शिक्षा प्रमुख जे.के. सीमेंट), डॉ. कृष्ण कांत दवे (वाइस चांसलर वैक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी) तथा विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. अंजुल गिरि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या संजया वालिय ने उपस्थित मुख्य अतिथि तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष वार्षिक उत्सव 'कला महोत्सव' का आयोजन बच्चों के पंचकोष विकास को केंद्रित करते हुए किया गया है।

NEP और NCF में शिक्षा के माध्यम से बच्चों का शारीरिक, मानसिक, प्राणिक, बौद्धिक तथा आध्यात्मिक पाँचों स्तरों का विकास करना अनिवार्य है। इसी क्रम में कला महोत्सव' का आयोजन इन पाँच विधाओं के विकास को ध्यान में रखकर किया गया है। हमारे विद्यालय के बच्चों ने इन विधाओं को प्रस्तुत करने के लिए प्रदर्शनी लगाई जिसमें बच्चों ने अध्यापकगण के साथ मिलकर बनाई गई भिन्न-भिन्न वस्तुओं (पेपर बैग, स्टोन पेंटिंग, वरली आर्ट पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, फ्लावर मेंकिंग, मेंहदी आर्ट व ज्वैलरी मेंकिंग) को प्रस्तुत किया। जिसकी सभी अभिभावकों तथा अतिथिगण ने खूब सराहना की तथा साथ ही साथ विद्यालय के बच्चों द्वारा स्केटिंग, मार्शल आर्ट, नृत्य, गायन तथा स्कूल बैंड का शानदार प्रदर्शन किया गया।



बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए नृत्य व गायन की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप् में 7100, 5100 तथा 3100 रुपये की नकद राशि दी गई। 

उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिन्हा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए सभी बच्चों को अपने प्रेरणादायक शब्दों से जीवन शैली में परिवर्तन लाने की सलाह दी।विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ० अंजुल गिरि जी ने बताया कि हमारे विद्यालय में बच्चों के पंचकोष विकास के लिए नृत्य, गायन व सभी प्रकार के खेल इत्यादि के साथ-साथ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ज्ञानवर्धन के लिए वर्ष में दो बार विज्ञान पर आधारित गतिविधि विशेष प्रशिक्षकों द्वारा कराई जाती है तथा एआई रोबोटिक तथा कंप्यूटर लैब का भी निर्माण कराया जाएगा। जिससे बच्चे तकनीकी व विज्ञान के क्षेत्र में भी अग्रणी रहे।

कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा का कूपन निकाला गया जिसमें प्रथम विजेता को स्कूटी, द्वितीय विजेता को टीवी तथा तृतीय विजेता  को लैपटॉप, चतुर्थ विजेता वॉशिंग मशीन, पाँचवे विजेता को माइक्रोवेब, छठे विजेता को मिक्सी तथा पचास सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी अध्यापकगण का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts