सुप्रीम के आदेश का असर
जिला अस्पताल से आवारा कुत्तों को पकड़ कर शेल्टर हाऊस पहुंचाया
नगर स्वास्थ्य अधिकारी बोले- जितनी जगह, उतने ही पकड़ेंगे
मेरठ। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का असर दिखाई देने लगा है। रविवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जिला अस्पताल से वहां पर घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ कर शेल्टर हाऊस पहुंचाया गया।
नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. अमर सिंह रविवार को टीम के साथ पीएल शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे । उनके साथ आयी टीम ने अस्पताल परिसर में घूमते कुत्तों को पकड़वाकर शेल्टर हाउस पहुंचवाया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अमर सिंह ने बताया कि शासन से जो आदेश आया है उसका पालन किया जा रहा है। जल्द ही आगे किस प्रकार इसमें कार्य किया जाना है, उसको लेकर आदेश आएगा। उसी के अनुसार जगह चिह्नित कर शेल्टर हाउस का काम किया जाएगा।
जितनी जगह पहले उतने पकड़ेंगे
उन्होंने बताया कि अभी शेल्टर हाउस में लगभग 90 कुत्ते है, जिसमें अभी और भी कुत्ते आ सकते हैं। इसलिए आदेश आने से पहले ही ऐसे स्थानों से जैसे जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन आदि से कुत्तों को पकड़कर शेल्टर हाउस में भेजा जा रहा है।
अभी तक नहीं है कोई आदेश
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई का कोई आदेश अभी हमारे पास नहीं है। शेल्टर हाउस बनाना, इनके लिए फीड आदि की व्यवस्था कि लिए आदेश के बाद ही कार्य योजना बनाकर उसके बाद ही काम शुरू किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment