डंपिग ग्राउंड के खिलाफ अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन 

 बोले क्षेत्रवासी   स्कूली छात्र और लोगों का जीवन हो रहा प्रभावित

मेरठ। किला रोड़ पर कैंट बोर्ड द्वारा बनाए गये डंपिग ग्राउंड का विरोध होना आरंभ हो गया है। सीसीएसयू के छात्र नेता विनीत चपराना के नेत‍‍ृत्व में स्थानीय लोगों ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए वहां पर कूड़ा डालने आ रही गाड़ी को रोकते हुए  प्रदर्शन किया। 

छात्र नेताओं और स्थानीय लागों ने आरोप लगाया कि किला रोड को कूड़े का साम्राज्य बना दिया गया है। जगह-जगह फैले कचरे से बदबू, संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीएनजी स्कूल के आसपास पढ़ने वाले बच्चों और राहगीरों के लिए हालात असहनीय बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब तक डंपिंग ग्राउंड को हटाया नहीं जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

फाइलों में चल रहा कूड़ा निस्तारण

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कूड़ा हटाने के नाम पर केवल फाइलें चल रही हैं, जबकि जमीन पर हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन अगले चरण में प्रवेश करेगा। प्रशासन लगातार बड़ी रकम कूड़े के निस्तारण के दावे कर रहा है लेकिन जमीन पर स्थिति बदतर बनी हुई है।

लगातार दे रहे ज्ञापन

छात्र नेता विनीत चपराणा ने बताया कि कूड़े के निस्तारण को लेकर लगातार ज्ञापन देकर अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। जहां भी कूड़े के पहाड़ या ढेर बनाए गए हैं वहां के आसपास में रहने वाले लोगों में बीमारियां बढ़ती जा रही है इसके बाद भी संबंधित विभाग का इसपर कोई ध्यान नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts