राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को जिला अस्पताल में मिली लापरवाही
गोद भराई व कन्या जन्मोत्यव कार्यक्रम में लिया भाग
मेरठ। बुधवार को जिला महिला अस्पताल में गोद भराई व कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आयी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान को निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में लापरवाही दिखी को तो उन्होंने अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दे डाले ।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान सुबह के समय जिला अस्पताल पहुंची । यहां पहुंच कर निरीक्षण किया और गोद भराई और कन्या जन्मोत्सव के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्हाेंने वार्ड,ओपीडी के साथ साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर, ऑपरेशन थिएटर आदि सभी जगहों की व्यवस्था देखी।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बताया कि वैसे तो अस्पताल व्यवस्थित है लेकिन थोड़ी लापरवाही स्टाफ की भी देखने को मिली है। जो मुझे पता चला है कि बहुत अच्छी प्रतिक्रिया स्टाफ मरीजों को नहीं देता है । इसके लिए मैंने डॉक्टरों को निर्देश दिए है कि इस व्यवस्था में भी सुधार किया जाए।
नहीं मिल पाई पूरी जानकारी
बबीता चौहान ने बताया कि मुझे अस्पताल की समस्या या अन्य बातों का भी गहराई से नहीं पता चल पाया क्योंकि अस्पताल की SIC की तबीयत खराब है वो निरीक्षण के दौरान साथ नहीं रही और न ही सीएमओ हमे मिले वो भी छुट्टी पर हैं । निरीक्षण के दौरान भी डॉ योगिता ने ही हमे जानकारी दी है।
सरकारी योजनाओं से कराया अवगत
अस्पताल में उन्होंने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया साथ ही कन्या जन्मोत्सव और गोद भराई जैसी योजनाओं के तहत किट वितरण के साथ बच्चों को अन्न खिलाया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं से उनके प्रति आशा बहनों के व्यहवार के बारे में भी बात की।
मरीजों से पूछा कोई पैसे तो नहीं लेता
वार्डों और ओपीडी जैसी सभी जगहों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने महिला मरीजों से सुविधाओं के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने मरीजों से यह भी पूछा कि कोई पैसे तो नहीं लेता है या कोई अनस समस्या हो तो तुरंत बे झिझक बताओ।


No comments:
Post a Comment