2027 में फुलफ्लैश चुनाव लड़ेगी राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल
श्रीकांत त्यागी बोले- वादों नहीं राष्ट्र को समर्पित नेताओं की जरुरत
मेरठ। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल 2027 में अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी। त्यागी आंदोलन से चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी ने 2024 चुनाव में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नाम से अपनी पार्टी बनाई है। पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने कहा कि उनका दल स्वतंत्र रूप से अकेले दम पर चुनाव लड़ेगा और समाज में त्यागी वोट की एकजुटता का संदेश देगा। जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी के आवास पर पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया।
श्रीकान्त त्यागी ने कहा कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल आज उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रहा है, और “वर्ष 2027 में प्रदेश की राजनीति की दशा और दिशा राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ही तय करेगा।”
जनता अब पारंपरिक राजनीति से ऊब चुकी है। वादों और प्रचार की राजनीति से हटकर, जनता अब ऐसे नेतृत्व की तलाश में है जो न केवल राष्ट्र के प्रति समर्पित हो, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की वास्तविक जरूरतों को ते हुए ठोस कार्य कर सके। इसी भावना को राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल अपने हर कदम में आत्मसात किए हुए है।


No comments:
Post a Comment