फोन एक्सेसरीज के बंद गोदाम में लगी आग

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पाया काबू, सारा सामान जलकर राख

 मेरठ।  थाना मेडिकल क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित न्यू जनता कॉलोनी में बंद पड़े मोबाइल फोन एक्सेसरीज के गोदाम में लगभग 2.30 बजे अचानक आग लग गई। आस पास के लोगों ने धुआं देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया और आग बुझाने के प्रयास में लग गए बाद में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर काबू पाया।

 भारत खुराना का त न्यू जनता कॉलोनी  के पुरानी मोबाइल एक्सेसरीज का गोदाम है। दोपहर के समय गोदाम पर भयंकर आग लग गयी। आग  गोदाम की पहली मंजिल पर यह आग लगी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि अंदर प्लास्टिक और लकड़ी का कुछ सामान होने के कारण बहुत जल्दी ही गोदाम से ऊंची लपटों के साथ काला धुंआ उठता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के गोदामों में काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल चार गाड़ियां मौके पर पहुंची।  उन्होंने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया । कितना नुकसान है, इसका आंकलन करना अभी मुश्किल है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।

गोदाम से 20 मीटर दूर चाय की दुकान करने वाले योगेश ने बताया कि लगभग ढ़ाई बजे वह चाय बना रहा था, तभी उसने काला धुंआ गोदाम से निकलते देखा। उसने आसपास के लोगों को इसकी सुचना दी तब तक आग की लपटें बाहर तक आने लगी थी । इसके बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया । जिस समय आग लगी तब गोदाम में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

शहर के बीच के इलाके में आग की सूचना पर दमकल विभाग तुरंत सक्रिय हो गया और चार गाड़ियां आग बुझाने मौके पर पहुंच गई। लगभग 30 मिनट में फायर टीम ने आग बुझाई । इस दौरान मौके पर सीओ नौचंदी और सीओ सिविल लाइन भी मौके पर पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts