एमडी ने बिजनौर के स्टोर, वर्कशॉप और अधिशासी अभियन्ता कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
वर्कशॉप को आधुनिक बनाने और ट्रांसफार्मर मरम्मत के कार्य में तेजी लाने के निर्देश
कार्यस्थल पर स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये
मेगा कैम्प में प्रबन्ध निदेशक ने 01 दिसम्बर 2025 से लागू "बिजली बिल राहत योजना 2025-26" का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये, जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना में पंजीकरण कराकर लाभांवित हो सकें
मेरठ। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश कुमार ने बुधवार को बिजनौर में स्टोर, वर्कशॉप और अधिशासी अभियन्ता कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रबन्ध निदेशक ने सामग्री प्रबन्धन, इन्वेन्टरी नियन्त्रण ट्रांसफार्मर मरम्मत, रख-रखाव की दक्षता का मूल्यांकन किया।
प्रबन्ध निदेशक ने विद्युत भण्डार केन्द्र में रखे स्टॉक की स्थिति और सुरक्षा मानकों पर विशेष निर्देश दिये। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिये कि वर्कशॉप को और आधुनिक बनाया जायें और ट्रांसफार्मर मरम्मत के कार्य में तेजी लायी जाये। उन्होनें ट्रांसफार्मरों को उचित प्रकार से स्टेकिग व रख-रखाव के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा इन्वेन्टरी नियन्त्रण और वर्कशॉप उपकरणों के रखरखाव की गुणवत्ता सुनिश्चित की जायें। मौके पर प्रबन्ध निदेशक ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत एंव अन्य आवश्यक उपकरणों की जानकारी ली और निर्देश दिये कि सामग्री आपूर्ति में महत्वपूर्ण सामग्री की कमी न हों। सामग्री के भण्डारण एंव सामग्री के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जायें। मौके पर उन्होंने ट्रांसफार्मर मरम्मत की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिये कि कार्यस्थल पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये स्टोर, वर्कशॉप और कार्यालयों में स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाये।
निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने विद्युत वितरण खण्ड बिजनौर परिसर में आयोजित मेगा कैम्प का निरीक्षण किया। प्रबन्ध निदेशक ने कैम्प की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होनें उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायतों का अवलोकन किया। इस सम्बन्ध में इं० उदय प्रताप, अधीक्षण अभियन्ता, बिजनौर ने बताया कि उपभोक्ताओं की बिल सम्बन्धी, नये संयोजन, लोड वृद्धि, मीटर सम्बन्धी आदि अधिकाश शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया हैं। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिये कि शिकायतों के पंजीकरण से लेकर उनके अन्तिम समाधान तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और उपभोक्ता केन्द्रित हो। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एंव विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति प्रदान की जायें और विद्युत सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाये।
मेगा कैम्प में उपस्थित अधिकारियों को प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिये कि 1 दिसम्बर 2025 से लागू "बिजली बिल राहत योजना 2025-26" का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायें। कैम्प में आने वाले उपभोक्ताओं को योजना के लाभों से अवगत कराया जायें एवं जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर योजना के बारे में अवगत कराया जाय जिससे कि अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना में पंजीकरण कराकर लाभांवित हो सकें।
निरीक्षण के दौरान इं. उदय प्रताप, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल, बिजनौर, इं. गुरमीत सिंह, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत भण्डार खण्ड, मुरादाबाद, इं. अजय कुमार कैम, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, बिजनौर, इं. राजवीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत कार्यशाला खण्ड, मुरादाबाद, इं. हृदय नारायण, सहायक अभियन्ता, विद्युत भण्डार केन्द्र, बिजनौर/धामपुर, इं. रवि प्रकाश, सहायक अभियन्ता, विद्युत कार्यशाला उपखण्ड, बिजनौर/धामपुर, इं. आई.पी. सिंह, उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखण्ड, मण्डावर, राजीव तोमर, सहायक भण्डारी, विद्युत भण्डार केन्द्र, बिजनौर, राकेश कुमार, सहायक भण्डारी, विद्युत भण्डार केन्द्र, बिजनौर, उदयवीर सिंह, सहायक भण्डारी, विद्युत भण्डार केन्द्र, बिजनौर आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment