मेडिकल कॉलेज मेरठ में डी एन बी की दो नई सीट्स आवंटित
मेरठ। मेडिकल कालेज के शनिवार के लिए खुशी लेकर आया। जब कॉलेज के इम्युनोहिमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में डी एन बी (परास्नातक) पाठ्यक्रम में दो सीट एन बी ई एम एस बोर्ड भारत सरकार द्वारा आवंटित की गई है।
प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने बताया कि उक्त विभाग में परास्नातक पाठ्यक्रम की सीट्स आवंटित किए जाने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे थे। निरंतर प्रयासों के बाद इस वर्ष एन बी ई एम एस बोर्ड ने परास्नातक पाठ्यक्रम हेतु डी एन बी की दो सीट आवंटित की है जो मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए एक नयी उपलब्धि है।इम्युनोहिमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ नेहा सिंह ने बताया कि विभाग में दो डी एन बी सीट आने से विभाग और उन्नति करेगा एवं मरीजों का उपचार करने में बहुत सहायता मिलेगी।मेडिकल कॉलेज मेरठ के उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक, सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ धीरज बालियान, प्रभारी अधिकारी डॉ गौरव गुप्ता व डॉ प्रेम प्रकाश, मीडिया प्रभारी डॉ अरविन्द कुमार तथा डॉ राहुल सिंह एवं संकाय सदस्यों ने विभागाध्यक्ष महोदया को बधाई प्रेषित की एवं विभाग के उज्जवल भविष्य की कामना की।


No comments:
Post a Comment