खेलो इंडिया अस्मिता लीग 2025 का शानदार आगाज 

 प्रतिभाशाली बेटियों ने  बेहतरीन देख दिखाते हुए दर्शकों का मन मोहा 

मेरठ। शनिवार को सुभारती के खेल मैदान में खेलो इंडिया अस्मिता लीग 2025 का  उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। यह लीग विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों की प्रतिभाशाली बेटियाँ अपने कौशल और शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं। पहले दिन हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।

पहले दिन 7–9 वर्ष और 15–18 वर्ष आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों के मुकाबले हुए। सभी खिलाड़ियों ने तकनीक, स्पीड और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया।  24 वर्ग में अवनि सिंह ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया। 27kg वर्ग में अराध्या ने गोल्ड, अवनि शर्मा ने सिल्वर व अनन्या ने कास्य पदक प्राप्त किया। 33kg वर्ग में आस्था ने गाोल्ड, वर्णिका ने सिल्वर ,अरिका सिंह ने कास्य प्राप्त किया। म्यूज़िकल फॉर्म इवेंट (विभिन्न आयु वर्ग) में  वैष्णवी ने गोल्ड, पूजा शर्मा गोल्ड, कृतिका शर्मा ने गोल्ड पदक प्राप्त किया 

कार्यक्रम में कई सम्माननीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अरविंद शेरवेलिया, संदीप कुमार ,आदित्य मकोरवाल, डा अंकित सिंह व शाोभा कश्यप आदि मोजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts