स्टेट प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की महिला हॉकी टीम चयनित
मेरठ । वाराणसी में आगामी 26 नवंबर 2025 से आयोजित प्रदेशीय सीनियर स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए आज कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मेरठ मंडल की महिला हॉकी टीम का चयन किया गया।
चयन ट्रायल मे मेरठ, गाजियाबाद और बुलन्दशहर की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मेरठ दवा व्यापार संघ के महामंत्री एंव मेरठ हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। चयनकर्ता प्रदीप चिन्योटी और प्रफुल त्यागी के द्वारा मेरठ मंडल की महिला हॉकी टीम में अग्रलिखित खिलाड़ियों का चयन किया गया है -1 काजल प्रजापति 2 करिश्मा 3 डिम्पल 4 शाहीन 5 कुसुम 6 अक्षरा 7 साक्षी रानी 8 आराध्या शर्मा 9 रीतिका 10 दीपांशी 11पायल लोधी 12 नीशू 13 राधा 14 वंशिका 15 इशिका 16 नंदिनी ।टीम मैनेजर साक्षी गोदियाल।चयनित टीम को मेरठ हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जीतेन्द्र यादव, विनीत त्यागी, अंतर्राष्ट्रीय अंपायर शिवानी शर्मा एंव प्रभा ठाकुर ने शुभकामनाएं दी हैं।


No comments:
Post a Comment