डीएम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर बीएलओ से की वार्ता 

 मेरठ। मंगलवार को   विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने शास्त्रीनगर सैक्टर-4 स्थित एलेक्सजेंडर पब्लिक स्कूल में बीएलओ से की वार्ता, आमजन से गणना प्रपत्र फार्म के संबंध में  जानकारी प्राप्त की।  

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह द्वारा शास्त्रीनगर सैक्टर-4 स्थित एलेक्सजेंडर पब्लिक स्कूल में बीएलओे से वार्ता की गई। उन्होने बीएलओ से गणना प्रपत्र फार्म वितरण, गणना प्रपत्र फार्म वापस प्राप्त करने इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि सभी मतदाताओ को समय से गणना प्रपत्र फार्म का वितरण कर उनसे भरा हुआ फार्म वापस प्राप्त किया जाये। उन्होने घर-घर जाकर आमजन से गणना प्रपत्र फार्म प्राप्त होने के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर ज्वाईंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी, बीएलओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts