मेरठ में प्रसिद्ध सितारवादक पूर्वायन चटर्जी देंगे वाद्यवृंद के साथ प्रस्तुति देंगे 

 मेरठ। भगत ज्वेलर्स की वार्षिक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध सितारवादक पूर्वायन चटर्जी अपने वाद्यवृंद के साथ प्रस्तुति देंगे।

पिछले सात दशकों से कार्यरत भगत ज्वेलर्स भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह आभूषण प्रतिष्ठान हर वर्ष भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्षिक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करता है।यह आयोजन श्रृंखला मूल कल्पनाकार आकाश मांगलिक के आकस्मिक निधन और कोरोना महामारी के कारण बाधित हो गई थी। अब इसे नई ऊर्जा के साथ पुनर्जीवित किया जा रहा है।

इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य मेरठ को भारतीय सांस्कृतिक मानचित्र पर उचित स्थान दिलाना और भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों को पोषित करना है। इन प्रयासों को कला प्रेमियों और गुणीजनों से व्यापक स्वीकृति और सराहना मिलती रही है।

इस वर्ष भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्व पटल पर स्थापित करने वाले सिद्ध कलाकारों की वर्तमान पीढ़ी के प्रमुख हस्ताक्षर पूर्वायन चटर्जी को आमंत्रित किया गया है। भारतीय संगीत की सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री चटर्जी भारत के अग्रणी सितार वादक हैं। उन्हें विश्व की विभिन्न संगीत शैलियों के बीच सेतु बनाने वाले कलाकार के रूप में भी जाना जाता है।पूर्वायन चटर्जी के कई अंतरराष्ट्रीय एल्बम दुनिया भर के लोकप्रियता चार्ट में शीर्ष पर रहे हैं। उन्होंने उस्ताद जाकिर हुसैन, बेला फ्लेक, एंटोनियो सांचेज़, माइकल लीग (बैंड स्नार्की पप्पी), गैरी हसबैंड, सेल्वा गणेश, यू. राजेश, शंकर महादेवन, जॉर्डन रुडेस और दिग्गज जैज़ कलाकार हर्बी हैनकॉक, डायने रीव्स जैसे अनेक विश्वविख्यात कलाकारों के साथ रिकॉर्डिंग और सजीव प्रस्तुतियाँ दी हैं।

चटर्जी और उनके बैंड ने भारत के लगभग सभी प्रसिद्ध समारोहों में प्रस्तुतियाँ दी हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने डेनमार्क के रोस्किल्ड फेस्टिवल, ऑस्ट्रेलिया के ओजीएशिया फेस्टिवल और जर्मनी के ट्रॉमज़िट फेस्टिवल जैसे अनेक अंतरराष्ट्रीय समारोहों में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है।अमेज़न प्राइम की संगीत-आधारित लोकप्रिय सीरीज़ 'बंदिश बैंडिट्स-सीज़न 2' में उनका नवीनतम ट्रैक 'गरज गरजा (रॉक संस्करण)' दुनिया भर में धूम मचा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts