आवारा कुत्तों और बंदरों का खौफ, शिव सैनिकों का प्रदर्शन
मेरठ। शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों के साथ साथ सड़कों पर विचरण कर रहे बेसहारा गौवंश से निजात दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को शिव सैनिकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला प्रमुख सदीप गर्ग ने किया। शिव सैनिकों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। इस मामले में प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने नगर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया। प्रदर्शन कर रहे शिव सैनिकों ने आरोप लगाया कि उक्त प्रकरण में नगर निगम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रहा। प्रदर्शन करने वालों में अवनीश आर्य, प. देवदत्त शर्मा, सुरेन्द्र प्रधान, एस. जी. बीचम, बोस सिद्धार्थ, कमल प्रजापति, ओमबीर शर्मा, ज़ुहैब अहमद, आजम प्रधान, जसवीर सिंह, राजीव कुमार, टीटू, ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, अमित पाल, शन्नों, नूरजहां, आकाश कन्नौजिया, अमित कन्नौजिया, विशाल, अमरनाथ, बिरजू, साजिद, शाहिद, अहसान, सचिन चौधरी, जूनियर राजेश खन्ना, जगवीर सिंह, आसिफ, इरशाद और योगेश कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।


No comments:
Post a Comment