कैंसर के प्रति लोगों को किया गया जगरूक

मेरठ ।यूपीएचसी राजेंद्र नगर पर राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन पूर्व पार्षद श्री राकेश शर्मा के द्वारा किया गया। 

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऋचा गुप्ता द्वारा कैंसर के लक्षण बचाव उपचार के संबंध में जानकारी दी गई। बीपी , शुगर के लक्षण और बचाव के संबंध में जागरूक किया गया, तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव तथा ओरल कैंसर के बारे में बताया गया। डॉक्टर विनीता शर्मा  के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य  उसके लक्षण तथा उपचार की उपलब्धता के बारे में बताया गया। टैली मानस कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा हेल्पलाइन नंबर 14416 के बारे में जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts