वैश्य समाज के मेधावियों का 9 नवंबर को होगा सम्मान 

मेरठ : वैश्य समाज मेरठ महानगर (पंजीकृत) की एक महत्वपूर्ण बैठक श्रीमती गीता अग्रवाल (सदस्य कार्यकारिणी एवं प्रधानाचार्या) के सौजन्य से कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण, डी-ब्लॉक, शास्त्रीनगर, मेरठ में आयोजित हुई।

बैठक में आगामी 32वें मेधावी वैश्य छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह को भव्य एवं प्रेरणादायी स्वरूप देने हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। यह ऐतिहासिक आयोजन 9 नवम्बर 2025 को बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर, डी-ब्लॉक, शास्त्रीनगर, मेरठ में संपन्न होगा।

बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि “मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समाज की गौरवमयी परंपरा को और सशक्त करेगा। यह समारोह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।”

कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जाएँगी।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री अरुण गोविल एवं विधायक श्री अमित अग्रवाल उपस्थित रहेंगे, जो मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे।

संस्था के अनुसार लगभग 500 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने की योजना है।

सम्मान हेतु पात्र छात्र-छात्राएँ —

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट : यूपी बोर्ड में 60% से अधिक अंक या सीबीएसई बोर्ड में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले।

साथ ही आईएएस, पीसीएस, मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाएँ।

समाज की विशिष्ट विभूतियों को “शिरोमणि उपाधि” से सम्मानित किया जाएगा।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

छात्र-छात्राएँ अपना नाम, पता एवं अंकपत्र की छायाप्रति संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों अथवा निर्धारित स्थान पर जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं।

बैठक में अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता, उपाध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुशील राजवंशी, श्रीमती गीता अग्रवाल, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, श्रीमती गीता गर्ग (एडवोकेट), उपमहामंत्री प्रवीण गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, पारस गुप्ता, अमित मित्तल, प्रभा गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, प्रदीप वार्ष्णेय, डॉ अनिल अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts