सीएम ग्रिड निर्माण में घर की दीवार गिरी

  डीआईजी आवास के सामने हादसा हुआ, लोग बोले-बड़ी जनहानि हो सकती है

 मेरठ।  रविवार को डीआईजी  आवास के सामने चल रहे सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य के दौरान  सुबह एक मकान की दीवार गिर गई । मकान मालिक और स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मानकों को ताक पर रखकर  कार्य किया जा रहा है जिस कारण यह हादसा हुआ।

समाजसेवी और वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप पहल ने बताया कि इस योजना में कोई भी मानक पूरा नहीं कर रहे हैं। जहां एक तरफ दीवार गिर गई है तो वहीं दूसरी और खड़ा एक बहुत पुराना पेड़ भी मिट्‌टी के कटान के कारण झुक गया है जो कभी भी मकान पर गिर सकता है जिस कारण इस मकान के साथ साथ आसपास में रहने वाले परिवारों में भी जनहानि का खतरा बना हुआ है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- स्थानीय पार्षद

स्थानीय पार्षद पति रचित गुलाटी ने बताया कि वार्ड में CM ग्रिड योजना के तहत काम चल रहा है । मकान की दीवार गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंचा और निगम के अधिकारियों से भी बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर रहे हैं निर्माण में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लगातार हो रही लापरवाही

संदीप पहल ने बताया किसीएम ग्रिड योजना में लगातार लापरवाही की जा रही है। इसको लेकर हम आवाज उठाते आ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी या अन्य संबंधितों का इस समस्या की और कोई ध्यान नहीं है। कर्मचारियों की लापरवाही यहां जनहानि का बड़ा कारण बन सकती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts