कबाड़ के तार में भयंकर आग लगने से लाखों को तार जलकर नष्ट
दमकल की दो गाड़ियों ने धंटों के मशक्कत के बाद आग पा काबू पाया
मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट के 100 फूटा फतेहुल्लाहपुर रोड पर सुहैल गार्डन में सड़क के किनारे पड़े कबाड़ के तार में भंयकर आग लग गयी। आग के कारण करीब आठ लाख रूपये का तार जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने धंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कोई जन हानि नहीं हुई।
100 फूटा फतेहुल्लाहपुर रोड पर भूरा निवासी जाकिर कॉलोनी का कबाड़ का गोदाम है, जहां देर रात कबाड़ में तार आया था, जोकि असम में भुठभेड़ में असम पुलिस द्वारा मारे गये अकबर बंजारा के धवस्त हुए घर के सामने पड़ा हुआ था। किसी कारणवश तड़के तार में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी उसकी लपटों ने अफवाहों का बाज़ार गर्म कर दिया। हर तरफ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सबसे बड़ी बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कोई हताहत नहीं। नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया।
आग के कारण वहां से ऊपर की ओर से गुजर रही 11 हजार के तार जलकर टूट कर नीचे गिर गये। स्थानीय निवासियों ने किसी तरह उन पर लकड़ी से ढ़का । आग बुझने के बाद घंटों के बाद बिजली विभाग ने शेड डाऊन कर बिजली के तारो को जोड़ा


No comments:
Post a Comment