मेरठ के कुलंजन गांव की गजाला हाशमी बनी अमेरिका की पहली मुस्लिम मेयर 

गांव में बॉ़टी  गयी मिठाईयां , मनाया गया जश्न 

 मेरठ। सरधना तहसील क्षेत्र के गांव कुलंजन के रहने वाली महिला गजाला हाशमी पहली मुस्लिम महिला अमेरिका में लेफ्टिनेंट गवर्नर बनी हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत से भारत में उनके पति अजहर खान के पैतृक गांव कुलंजन में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

गजाला हाशमी ने अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में लेफ्टिनेंट गवर्नर के चुनाव में जीत हासिल कर यह नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह इस पद पर चुनी जाने वाली पहली मुस्लिम महिला हैं। उनकी इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश के सरधना क्षेत्र का कुलंजन गांव गर्व महसूस कर रहा है, क्योंकि गजाला के पति अजहर खान इसी गांव के एक जमींदार परिवार से संबंध रखते हैं।

गजाला हाशमी की जीत की खबर मिलते ही कुलंजन गांव में उत्सव का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। गांव के हर घर में जश्न मनाया गया, जिसमें युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हुए।

परिवार के सदस्यों में शादाब खान, डॉ. हैदर खान, अलमास खान, फरहा खानम, अनस खान, हुमा खान, मारिया हसन और अशमीरा खान सहित अन्य परिजनों ने गजाला हाशमी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने इसे परिवार, सरधना क्षेत्र और पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया।

मुस्लिम महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण

डॉ. हैदर खान ने इस अवसर पर कहा कि गजाला हाशमी ने यह साबित किया है कि शिक्षा और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने जोर दिया कि यह उपलब्धि मुस्लिम महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो उन्हें आगे बढ़ने का साहस देगी। परिवार की महिलाओं ने भी गजाला को महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।

गांव के बुजुर्गों ने दुआ की कि गजाला अपने नए पद पर रहकर समाज के विकास, महिला शिक्षा और अल्पसंख्यक समुदायों के हित में कार्य करें। कुलंजन के निवासियों का मानना है कि गजाला हाशमी की यह जीत आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts