नौ साल बाद टीवी पर कमबैक कर रहीं माही विज

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय तक गुम होने के बाद किसी अभिनेता की वापसी हमेशा ही चर्चा में रहती है। ऐसा ही एक नाम है माही विज का। नौ साल के गैप के बाद माही टीवी की दुनिया में लौट रही हैं, और उनके फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।
उन्होंने अपने व्लॉग में यह घोषणा की कि वह कलर्स टीवी के नए शो 'सहर होने को है' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। माही विज ने व्लॉग में सेट की कुछ झलकियां साझा करते हुए बताया, ''यह पहला दिन है और मैं फिर से शूटिंग शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे जरूरत के समय काम मिला। मैं सेट पर वापस जाना चाहती थी। इंतजार खत्म हुआ, आपकी नकुशा वापस आ गई है।'' माही ने इस दौरान यह भी बताया कि उनका नया किरदार एक टीनएजर की मां का है और इसके लिए उन्होंने पहले मना किया था।
उन्होंने कहा, ''शुरू में इस रोल को करने में हिचक थी, क्योंकि मैं खुद इस किरदार को निभाने के लिए तैयार नहीं थी। जब मुझे यह शो पहले मिला था, तो मैंने मना कर दिया था। मैं इंस्टाग्राम से अच्छी कमाई कर रही थी, लेकिन फिर भी मैं एक्टिंग की दुनिया में लौटना चाहती थी।''
तलाक की खबरों के बीच माही का यह प्रोफेशनल कमबैक और भी महत्वपूर्ण हो गया है। पिछले हफ्ते मीडिया में उनके और जय भानुशाली के बीच तलाक की अफवाहें वायरल हुई थीं। माही ने फैंस और मीडिया से अपील की कि उनके निजी जीवन में दखल न दें और उनके परिवार के मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts