फिल्म ‘120 बहादुर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

मुंबई। फिल्म 120 बहादुर का सबसे ज्यादा इंतेज़ार किया जाने वाला ट्रेलर अब सामने आ गया है और इसकी शुरुआत होती है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज़ से। उनकी गहरी, दमदार और प्रेरक आवाज़ ही ट्रेलर को एक सिनेमाई अनुभव में बदल देती है, जो साहस, बलिदान और निस्वार्थ वीरता की कहानी को और रोमांचक बना देती है। पहले ही फ्रेम से ट्रेलर अपने ग्रैंड सीन और मिशन से दर्शक को बांध लेता है। ट्रांज़िशन बेहतरीन हैं, बैकग्राउंड स्कोर गरजदार है और भावनाएं दिल को छू लेने वाली हैं, जिससे यह सिर्फ ट्रेलर नहीं बल्कि एक ऐसा अनुभव बन जाता है जो लंबे समय तक याद रहता है।
इंडस्ट्री और फैंस को चौंकाते हुए, एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ ने 120 बहादुर का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च किया है, जिसे रॉकिंग स्टार यश ने एक दिल छू लेने वाले नोट के साथ लॉन्च किया है। मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लिखा है— “सच्ची घटना पर आधारित, जिसने हमारे देश के इतिहास को आकार दिया, 120 बहादुर का ट्रेलर अब रिलीज़ हो चुका है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts