संयुक्त चिकित्सालय किठौर प्रांगण में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन का आयोजन 

 मेरठ। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय किठौर प्रांगण में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।

बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित तथा भारत माता को समर्पित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सम्मान तथा गायन हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विश्वास चौधरी जी की अगुवाई में अस्पताल के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण एकत्रित हुए। सभी ने मधुर तथा एक स्वर में गीत का गायन किया। डॉ आलोक नायक, डॉ सारिका सिंह, डॉ मनीषा, डॉ गायत्री, डॉ सुनील कुमार, डॉ वीरेंद्र, विजेंद्र,  विनय, चंदेॅश,  बिजेंद्र (लैब तकनीक), अंकित, प्रिंस गुप्ता, सुश्री निरुपमा,  अनीता आदि उपस्थित हुए। डीएम के निर्देश पर 7 नवंबर से 14 नवंबर के मध्य एक दिन "वन्दे मातरम्" गायन आवश्यक हैI संस्कृत और बाँग्ला मिश्रित भाषा में रचित वंदे मातरम् कि रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर सारे देश भर में गायन कार्यक्रम किए जा रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts