विजय कुमार राय को मिली सदर बाजार थाने की जिम्मेदारी  

-एसएसपी ने देर रात  महकमे में किया फेरबदल

मेरठ। एसएसपी ने देर रात महकमे में फेरबदल किया है। लापरवाही के कारण तीन दिन पहले निलंबित किए सदर बाजार थाना प्रभारी मुनेश कुमार शर्मा के स्थान पर परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार राय को सदर थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। 

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने रविवार रात कई थानेदारों व चौकी प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया। लाइन में तैनात कई इंस्पेक्टर को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। महकमे में बदलाव करते हुए एसएसपी ने खरखौदा थाना प्रभारी धीरज सिंह को रेलवे रोड थाने की जिम्मेदारी दी है। रेलवे रोड में अभी तक इंस्पेक्टर क्राइम महावीर सिंह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नाक रंगड़वाने प्रकरण में मेडिकल कालेज थाना प्रभारी को वहां से हटा दिया था। सरूरपुर थाने के एसआई अरविंद कुमार को मेडिकल  थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष प्रकोष्ठ के प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक खरखौदा, लोहिया नगर थाने के एसएसआई उपनिरीक्षक सुदीश सिंह को परीक्षितगढ़ थाने का प्रभारी बनाया गया है। गंगानगर थाने में लाइन से एसआई प्रकाश चंद को भेजा गया है। लाइन से ही एसआई शहजाद मलिक को साइबर थाने भेजा है। काफी समय से लाइन में चल रहे इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर, कुलदीप सिंह, संजय कुमार पांडेय, विशाल कुमार श्रीवास्तव व राजेंद्र कुमार नागर को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी मनोज कुमार को जानी थाने का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। एसआई राम प्रकाश शर्मा को कंकरखेड़ा थाने का एसएसआई बनाया गया है। इसी तरह एसएसपी ने चौकी प्रभारी में भी बदलाव किया है। किठौर थाने की साइफन चौकी प्रभारी एसआई वीरेंद्र सिंह को लोहिया नगर थाने का एसएसआई बनाया गया है। फूलबाग चौकी प्रभारी एसआई महेश कुमार को चौकी प्रभारी काली नदी थाना भावनपुर बनाया गया है। खरखौदा थाने के एसआई गौरव सिंह को चौकी प्रभारी लावड़ थाना इंचौली, थाना मेडिकल से एसआई संदीप कुमार को चौकी प्रभारी सठला थाना मवाना, सठला चौकी प्रभारी एसआई को धीरेंद्र उपाध्याय को कीर्ति पैलेस चौकी प्रभारी थाना मेडिकल, लिसाड़ीगेट थाने के एसएसआई महेश कुमार को साइफन चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts