एसटीएफ ने मोदीपुरम से पकड़ा 50 हजार का इनामी
-कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेच था महिला को मकान
-दो साल से एसटीएफ व मोदीनगर पुलिस को तलाश थी
मेरठ। दो साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी को एसटीएफ नोएडा यूनिट ने मोदीपुरम से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद एसटीएफ ने उसे मोदीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पर मोदीनगर में दो साल पहले कूटरचित दस्तावेज तैयार कर महिला को मकान को मकान बेचने का मुकदमा दर्ज था।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ लखनऊ लगातार फरार चल रहे इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन दो साल से धोखाधड़ी के मुकदमे में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी योगेश गुप्ता निवासी बी-3 नई कालोनी, देवेन्द्रपुरी, थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद। हाल पता ओघडनाथ मंदिर के पास काली पलटन, थाना सदर बाजार को पकड़ नहीं पा रही थी। आरोपी को पकड़ने का टास्क एसपी एसटीएफ राज कुमार मिश्रा नोएडा, सीओ नवेन्दु कुमार, एसआई अवध नारायण चौधरी व एसआई दीपक कुमार को दिया गया था। एसपी राज कुमार मिश्रा ने बताया, सोमवार को एक सूचना मिली थी कि वांछित चल रहा 50 हजारी योगेश गुप्ता मोदीपुर में बीकानेर रेस्टोरेंट के सामने खड़ा है, जो भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एसटीएफ नोएडा यूनिट ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद मोदीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।


No comments:
Post a Comment