डिप्टी सीएम आज शहर में 

 सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जंयती पर एकता यात्रा में होंगे शामिल 

 मेरठ। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जंयती के अवसर पर एक भारत आत्मनिर्भर भारत  एकता यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा शास्त्री नगर स्थित बाले राम सरस्वती शिशु मंदिर में चार आज से आरंभ हो रहे विज्ञान मेले में शिरकत करेंगे। 

 कैंट विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा  जीआईसी मैदान से 12आरंभ होगी। वही पर डिप्टी सीएम संबोधित करेंगे। एक बजे पद यात्रा आरंभ होगी।पदयात्रा धानेश्वर चौक से आंरभ होकर शिव चौक, बांबेबाजार से होते हुए जीआईसी पर समाप्त होगी। उन्होनें बताया वही पर डिप्टी सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30मिनट पर बाले राम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में विज्ञान मेले में भाग लेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts