जेपी एकेडमी में सांसद खेल महोत्सव का शानदार आगाज
मुख्य अतिथि सुनील बंसल व विधायक व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने मशाल जलाकर किया खेल महोत्सव का शुभारंभ
मेरठ। मवाना रोड़ स्थित जेपी एकाडेमी में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल व विधायक व प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष पंकज सिंह व सांसद अरूण गाेविल ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलन के उपरांत आकाश में तिरंगा गुब्बारे एवं शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाया गया जिससे समारोह का वातावरण देशभक्ति और सौहार्द से परिपूर्ण हो उठा। । यह आयोजन खेल भावना युवा सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय एकता को समर्पित रहा।
सांसद खेल महोत्सव पर बाेलते हुए सुनील बंसल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का साधन नहीं बल्कि यह अनुशासन एकता आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी प्रबल करते हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलों के प्रति दूरदर्शी सोच एवं खेलो इंडिया फिट इंडिया अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत में खेल संस्कृति को एक नई दिशा मिल रही है और देश के युवा विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्हाेंने बीती रातदेश की महिला टीम के द्वारा पहली विश्व कप जीतने की बात कहते हुए कहा भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दिखा दिया है किस प्रकार अपने पर काबू पाकर जीत हासिल की जा सकती है।
इस अवसर पर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मेरठ डॉ. वी.के. सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा तथा मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की विशिष्ट उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मिलकर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में अपार उत्साह और जोश देखने को मिला।
मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरूण गोविल जी ने सभी प्रतिभागियों अतिथियों एवं आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा जब खेलेगा इंडिया तभी तो खिलेगा इंडिया। उन्होंने कहा कि यह खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नया भारत स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम को सफल बनाने में जेपी एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. हरिओम अग्रवाल अनुराग अग्रवाल डॉ. विशाल अग्रवाल तथा संस्था के सभी निदेशकों शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग और समर्पण से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


No comments:
Post a Comment